रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2016 के सबसे गर्म वर्ष रहने की ‘बहुत संभावना’ : संयुक्त राष्ट्र

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 03:50:13 AM
2016 'very likely' hottest year on record says UN

माराकेच मोरक्को। विश्व मौसम संगठन ने आज कहा कि राजस्थान के फलोदी का तापमान इस साल मई में 51 डिग्री सेल्सियस के राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक पहुंचा। संगठन ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2016 सबसे ज्यादा गर्म रहने की ‘‘बहुत संभावना’’ है।

मोरक्को के इस शहर में आज यहां जारी संगठन के आकलन में कहा गया कि वर्ष 2016 का वैश्विक तापमान औद्योगिकी क्रांति से पहले के स्तर से करीब 1 . 2 सेल्सियम अधिक है।

संगठन ने कहा कि आपदा पूर्व चेतावनी और ‘‘विशेष रूप से विकासशील देशों की’’ जलवायु सेवा क्षमताओं को मजबूत करने की ‘‘बहुत जरूरत’’ है।
इस रिपोर्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सौ से अधिक देशों ने पिछले साल पेरिस समझौते को अनुमोदित किया है। इस समझौते का उद्देश्य बढते वैश्विक तापमान को दो डिग्री सेल्सियम से नीचे सीमित करना है।

संगठन ने कहा कि वर्ष 2016 में कई जगह भीषण लू चली। साल की शुरुआत दक्षिणी अफ्रीका में भीषण लू चली और सूखे से स्थिति और बिगड़ गई। कई स्टेशनों पर सर्वकालिक रिकॉर्ड स्थापित हुआ जिसमें सात जनवरी में प्रिटोरिया में 42.7 डिग्री सेल्सियस और जोहानिसबर्ग में 38.9 डिग्री सेल्सियस शामिल है।

उन्होंने कहा कि थाईलैंड में 28 अप्रैल को 44.6 डिग्री सेल्सियस का राष्ट्रीय कीर्तिमान बना। फलोदी में 19 मई को भारत का तापमान का नया रिकॉर्ड 51 डिग्री सेल्सियस बना।

रिपोर्ट ‘कांफ्रेंस आफ पार्टीज’ सीओपी 22 में जारी हुई जो सात से 18 नवंबर के बीच यहां आयोजित हो रही है। इस सम्मेलन में देश जलवायु परिवर्तन के खतरे पर वैश्विक प्रतिक्रिया को मजबूत करने पर काम करेंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.