20 हजार लोगों ने इस सप्ताह अलेप्पो छोड़ा

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:35:41 PM
20 thousand people left Aleppo this week

जेनेवा। सीरिया के अलेप्पो के विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित क्षेत्र से रविवार के बाद से 20 हाजर लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है और वह अन्यत्र चले गये हैं। यह जानकारी अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रास ने दी है। इन लोगों ने लड़ाई जारी रहने के कारण अपना घरबार छोड़ा है।

रेडक्रास ने कल कहा कि वह अलेप्पो के पूर्वी भाग के बीमार तथा घायल लोगों को निकालने के लिए तैयार है किन्तु इसके लिये सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिये।

राहत एजेन्सी ने कहा है कि वह अप्रैल से ही पूर्वी अलेप्पो के लोगों के लिये दवाइयों तथा खाद्य सामग्री की आपूर्ति करना चाहती है किन्तु आज तक यह संभव नहीं हो सका है।

सीरिया के सरकारी दैनिक तथा उसके समर्थक पूर्वी अलेप्पो से विद्रोहियों को खदेडऩा चाहते हैं और इसके लिये उन्होंने इस क्षेत्र पर बड़ा हमला किया है जिससे विद्रोहियों के साथ उनकी घमासान लड़ाई जारी है। इस लड़ाई के चलते वहां के हजारों लोगों का जीवन संकट में फंस गया है।        -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.