मिस्र में प्रदर्शन के दौरान 130 लोग गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 12 Nov 2016 10:02:23 AM
130 people arrested during the demonstration in Egypt

दुबई।  मिस्र में खराब आर्थिक स्थिति और बढ़ती महंगाई के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजधानी काहिरा में प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिस ने कथित 39 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। बंदरगाह शहर सुएज में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को तत्काल तितर-बितर कर दिया। काहिरा से 70 किलोमीटर दूर बेहैरा प्रांत में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाई। एक समूह ने बढ़ती महंगाई और राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी के विरोध में सोशल मीडिया पर प्रदर्शन में शामिल होने आह्वान किया था।
मिस्र में 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को पद से हटाये जाने के बाद बिना लाईसेंस के प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.