पूर्वी चीन में नौका डूबने पर 13 लोग लापता

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 09:52:13 AM
13 people missing in ferry sinking in East China

बीजिंग। पूर्वी चीन में झेजियांग तट पर एक मत्स्य नौका के डूब जाने पर इसके चालक दल के 13 लोग लापता हो गए हैं जबकि सात अन्य को बचा लिया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक स्थानीय मरीटाइम प्रशासन को कल सुबह डूबी इस नौका के बारे में बता दिया गया है और चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के डोंघई बेड़े से बचाव कार्यों में मदद का अनुरोध किया गया है।

नौका झेजियांग प्रांत के झोउशान शहर के पूर्व में 130 समुद्री मील पर डूबी। यह नौका 42.6 मीटर लंबी और 7.6 मीटर चौड़ी थी। नौसेना के तीन युद्धपोतों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

बचाव हेलीकॉप्टर वाला एक अन्य नौसैन्य पोत बाद में इस राहत अभियान में शामिल हो गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यह खोज शुक्रवार देर रात तक जारी थी। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.