यमन में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 सऊदी अधिकारियों की मौत

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Apr 2017 05:00:01 AM
12 Saudi officers killed in helicopter crash in Yemen

रियाद। यमन में युद्धरत सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि आज पूर्वी यमन में उसका एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 12 सऊदी अधिकारी मारे गए। दो साल से ज्यादा पहले शुरू हुए युद्ध में सऊदी अरब की सेना के लिए यह अब तक की सबसे जानलेवा घटनाओं में से एक है।

गठबंधन ने कहा कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पूर्वी प्रांत मारिब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस सऊदी नेताओं के साथ यमन युद्ध पर चर्चा करने के लिए देश की राजधानी पहुंचे हैं।

गठबंधन में अधिकतर अरब के सुन्नी बहुल देश हैं। गठबंधन ने यमनी शिया विद्रोहियों को उखाड़ फंेकने के लिए अभियान शुरू किया है। हुथी नाम से जाने जाने वाले इन विद्रोहियों ने 2014 में यमन की राजधानी एवं कुछ दूसरे इलाकों पर कब्जा कर लिया और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को देश से भागने पर मजबूर कर दिया था।

सऊदी अरब जाते समय मैटिस ने संवाददातओं से कहा कि वह संघर्ष के अंत के लिए राजनीतिक हल पर जोर देंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.