श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 20 Nov 2016 01:51:37 PM
11 Indian fishermen arrested by Sri Lankan Navy

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 11 भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। श्रीलंका की नौसेना ने आज बताया कि तमिलनाडु के रामेश्वरम के इन मछुआरों को कल गिरफ्तार किया गया। वे नेदुनतीवू द्वीप के समीप मछली पकड़ रहे थे। 

नौसेना के अनुसार मछुआरे जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के तट के उत्तरपश्चिम में श्रीलंका की समुद्री सीमा मेंं कथित रूप से मछली पकड़ रहे थे।कल रात रामेश्वरम से करीब 3500 मछुआरे मछली पकडऩे के लिए 634 नौकाओं से समुद्र में गए थे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.