भू-मध्य सागर में नाव पलटने से 100 लोगों के डूबने की आशंका : एमएसएफ

Samachar Jagat | Thursday, 17 Nov 2016 11:06:34 PM
100 people feared drowned as boat capsizes off Libya

रोम। भूमध्य सागर में लीबिया के तट पर आव्रजकों की एक नाव पलटने से करीब 100 लोगों के डूबने की आशंका है। डॉक्टर्स विदाउट बार्डर्स (एमएसएफ) ने इस घटना में जीवित बचे 27 लोगों के बयान का हवाला देते हुए आज यह बात कही।

एमएसएफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ ये 27 लोग उस नाव पर सवार थे जो 130 लोगों को लेकर जा रही थी। इस घटना में केवल यही लोग बच पाए जो अब अर्गोस नाव पर सवार हैं। यह त्रासदी असहनीय है।’’

उल्लेखनीय है कि भूमध्य सागर में मौसम खराब होने के बावजूद लोग लीबिया छोडक़र समुद्री रास्ते से निकल रहे हैं। शनिवार से अब तक भीड़भाड़ वाली और समुद्री यात्रा के प्रतिकूल इन नावों से 3,200 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.