पूर्वी अलेप्पो के हवाई हमले में 10 लोग मारे गए

Samachar Jagat | Tuesday, 29 Nov 2016 06:28:04 PM
10 people were killed in an air raid east Aleppo

बेरूत। सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो बाब अल नैरब में हवाई हमले में 10 व्यक्तियों की मौत हो गई। और कई लोग घायल हो गए। हवाई हमले के बाद कई अन्य लोग लापता भी हो गए हैं।

यह जानकारी सीरियन आब्जर्बेटरी तथा बचावकर्मी सेना ने दी है। सीरियन आब्जर्बेटरी फार ह्यूमन राइट्स  ने बताया है कि हवाई हमले आधी रात के बाद पूर्वी अलेप्पो के कई जिलों में किए गए। यह हमले आज भी जारी रहे।

नागरिक रक्षा तथा बचाव कर्मी संगठन सेना ने बताया कि बाब अल नैरब में हवाई हमला सीरियाई विमानों ने किया। इस हमले के शिकार वह लोग हुए जो शहर छोडक़र भाग रहे थे। हमले में 25 लोग मारे गए। आब्जर्बेटरी ने यह संख्या 10 बताई है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.