कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते है मच्छर!

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 11:27:42 AM
Why do some people bite more mosquitoes!

इन्टरनेट डेस्क। आपके साथ कभी ऐसा होता है कि कई सारे लोग एक जगह मौजूद है और मच्छर केवल आपको ही काट रहे हो। आप में ऐसा क्या है जिसके कारण मच्छर केवल आपको ही काटते है। 

शोध में यह प्रमाणित हो चुका है कि कुछ व्यक्ति ऐसे होते है जिनको सामान्य लोगों से अधिक मच्छर काटते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों से अवगत करवाएंगे जिसकी वजह से मच्छर आपकी तरफ आकर्षित होते है। 

पसीने की वजह से : जिन लोगों को पसीना अधिक आता है, वो लोग भी मच्छरों के ज्यादा शिकार होते है।

बैक्टीरिया : त्वचा पर कुछ बैक्टीरिया ऐसे होते है जो मच्छरों को अपनी और खिचते है। 

बीयर: जो लोग बीयर पीते है, उन लोगों को भी मच्छर ज्यादा काटते है। 

गर्भावस्था : गर्भवास्था के दौरान भी गर्भवती महिलाओं को मच्छर अधिक परेशान करते है। 

कपड़ों का रंग : एक शोध के अनुसार लाल, काले और नीले कलर के कपड़े यूज करने वालों को ज्यादा काटते है। क्योंकि इन रंगों के कपड़ों के प्रति वो ज्यादा आकर्षित हो जाते हैं। 

ब्लड ग्रुप : शोध से यह पता चला है कि ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों अधिक मच्छर काटते है। 

कार्बन डाइऑक्साइड : मच्छरों को कार्बन डाइऑक्साइड की महक अपनी और आकर्षित करती है। जो लोग गैसे छोड़ते है उन्हें मच्छर अपना शिकार अधिक बनाते है। इसी वजह से बच्चों को मच्छर अधिक काटते है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.