घुटने स्वस्थ रखने के तरीके

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 09:58:46 AM
Ways to keep healthy knee

हमारे घुटने शरीर के लिए कई प्रकार के झटके सहन करते हैं। इसीलिए घुटनों का स्वस्थ होना हमारी सम्पूर्ण सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। कम$जोर घुटने या गठिया रोग से ग्रस्त घुटनों के कारण हमारा चलना-फिरना प्रभावित हो जाता है।

 स्वस्थ घुटने होने के लिए आवश्यक है कि हमारे शरीर का व$जन सही हो ताकि हमारे घुटनों पर अतिरिक्त बोझ ना पड़े। इसके साथ ही खूब सारा व्यायाम भी $जरूरी है। यहाँ हम कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप अपने घुटने स्वस्थ रख सकते हैं:

सही जमीन पर चलें : यदि आपको गठिया या घुटने की कोई समस्या है तो आप बहुत दलदली या ऊंची, नीची $जमीन $जमीन पर ना चलें। हमेशा सडक़ के किनारे या समतल $जमीन पर चलें ताकि आपके घुटनों पर कोई झटका ना लगे। 
सीढिय़ों पर कूद-फांद ना करें : यदि आपके घुटने सही हालत में नहीं हैं, तो सीढ़ी आदि पर दौडक़र उनपर कोई भी अतिरिक्त दबाव ना डालें। 

खासकर यदि आपका व$जन अधिक है तो ते$ज $कदमों से सीढ़ी पर दौडऩा आपके घुटनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सीढिय़ों पर धीरे-धीरे चढ़ें और किनारों का सहारा लें ताकि शरीर का व$जन बंट जाए।
साइकिल चलाते समय : साइकिल चलाना एक बेहतरीन व्यायाम है। लेकिन याद रखें जब भी आप साइकिल के पैडल चलायें अपने घुटने सीधे रखें, इसके लिए $जरूरी है कि आप साइकिल की सीट जितनी ऊंची रख सकें रखें।

रक्षात्मक कवच पहनें : कई बार खेलकूद की वजह से घुटनों में चोट लग सकती है। इसीलिए किसी हादसे से बचने के लिए हमेशा खेलकूद के दौरान रक्षात्मक कवच पहनें।

जांघों की अंदरूनी मांसपेशियां म$जबूत बनाएं : यदि जांघों और घुटनों की अंदरूनी मांसपेशियां कम$जोर होंगी तो झटकों से खतरा बढ़ जायेगा। इसलिए व्यायाम के दौराम इन मांसपेशियों को म$जबूत बनाने पर ध्यान दें। बैठने के दौरान अपने घुटने सिकोडऩा इन मांसपेशियों कको म$जबूत बनाता है। 

चलते-फिरते रहें : बहुत देर तक एक ही जगह पर बैठे ना रहें। इससे आपके घुटने जाम हो सकते हैं। किसी काम में व्यस्त हैं तब भी पैर और घुटनों को चलाते रहें। ताकि आपके घुटने बहुत देर तक निष्क्रिय ना रहें।

घुटनों को आवश्यकता से अधिक ना मोड़ें : घुटनों का व्यायाम जरूरी है लेकिन उनपर अतिरिक्त बोझ ना डालें। उकडू बैठने या दंड बैठक करने के दौरान भी घुटनों को 90 डिग्री से अधिक ना मोड़ें। इससे आपके घुटनों की मांसपेशियों पर बुरा असर पड़ सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.