मोटापा घटाने को अपनाएं ये उपाय

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 05:12:47 PM
Obtain obesity these measures

इन्टरनेट डेस्क। मोटे होने का तात्पर्य यह नहीं होता कि आपका शरीर बेडौल हो गया है। बल्कि आपका शरीर अनेक रोगों का घर भी बन गया है। मोटापा कभी अकेला नहीं आता है वह अपने साथ कई प्रकार के रोगों को लेकर आता है। 

मोटे होने के बाद आप बहुत ही जल्दी थक जाते है और आपकी सांस तेज चलने लगती है। केवल रोज कसरत करके ही आप मोटापे को अपने से दूर रख सकते है। कसरत आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती है। कुछ आम तरीकों से भी आप मोटापे को अपने से दूर रख सकते है। 

जहां तक हो सके आप पैदल चले, सीढिय़ों का अधिक से अधिक उपयोग करें। अगर आपको कहीं पास में जाकर आना है तो गाड़ी पर जाने के बजाय पैदल जाकर आए। हो सके तो साईकिल का उपयोग करें। सुबह-सुबह आसपास मंदिर या गार्डन में पैदल ही जाए। किसी फिल्मी धुन या भगवान की धुन पर मस्त होकर नाचे। ऐसे करने से आपका तन और मन दोनों स्वस्थ रह सकते हैं।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.