आसान वर्कआउट के जरिए स्किन को बनाएं हेल्दी और बढ़ती उम्र को कहें बाय-बाय

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 10:26:00 AM
Healthy skin and create workouts using easy Say Bye-Bye to old age

नियमित तौर पर एक्सरसाइज को फॉलो करने से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। इसकी मदद से आप बीमारियों की चपेट में भी कम आएंगे और आपका स्टैमिना बढऩे के साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी।

यह बात हर किसी को मालूम है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसका प्रभाव हमारे शरीर पर साफ तौर पर दिखने लगता है। इसके लिए कई लोग महंगी क्रीम, देसी नुस्खे, ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। यह सारी मेहमत चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को छुपाने के लिए की जाती हैं।

 धीमा मेटाबॉलिज्म, घटता स्टैमिना, बढ़ती बीमारियां ढलती उम्र के लक्षण हैं। आप अपने सालों को बढऩे से रोकने के लिए जहां कुछ नहीं कर सकते हैं वहीं इसे दिखाने से रोक जरूर सकते हैं। एक फिट रुटीन की वजह से आप अपनी ऐज को बढऩे से रोक सकते हैं। नियमित तौर पर एक्सरसाइज को फॉलो करने से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी।

 इसकी मदद से आप बीमारियों की चपेट में भी कम आएंगे और आपका स्टैमिना बढऩे के साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी। आपको शारिरीक तौर पर मजबूत बनने में मदद मिलेगी जिससे की आप अपनी उम्र छुपा पाएंगे। 

कैलिफोर्निया के ऑरेंज की चापमैन यूनिवर्सिटी के पीएचडी डायरेक्टर फ्रैंक फ्रिश ने कहा कि एक्सरसाइज करने से आप अपनी ऐज से ज्यादा जवान दिखते हैं। उन्होंने कुछ वर्कआउट बताए हैं जिनकी मदद से आपकी असली उम्र छुप जाएगी।
योगा- योगा किसी विशेष अंग पर नहीं बल्कि पूरे शरीर पर समान तौर से काम करता है। 

इसके विशेषज्ञ बताते हैं कि योगा से आप ज्यादा समय तक युवा दिख सकते हैं। कुछ विशेष आसन को अपनाकर आप चेहरे की झुर्रियों से निजात पा सकते हैं।

वेट लिफ्टिंग- आमतौर पर महिलाएं वेट लिफ्टिंग को करने से शर्माती हैं। लेकिन अगर आपको अपनी हड्डियां मजबूत करनी हैं तो आपको इसे करना होगा। मेडिकल और फिटनेस एक्सपर्ट का मानना है कि इससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से छुटकारा मिलता है। हालांकि इसे किसी की देखरेख में ही करें।

स्कवाएट्स- स्कवाएट्स का मुख्य उद्देश्य आपकी मांसपेशियां होती हैं। इससे ना केवल कैलोरी बर्न होती हैं बल्कि आपकी टांगे भी मजबूत बनती हैं। हममे से कई लोग दिन बिना महसूस किए स्कवैट करते हैं। भारी सब्जी के थैले को या बच्चे को पकडऩा स्कवैट का ही एक तरीका है।

चलना- कई शोधों से यह बात साबित हो चुकी है कि चलने से डिमेंटिया का खता एक तिहाई तक कम हो जाता है। यह आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने के साथ ही आपके दिल के स्वास्थ्य को भी सुधारता है।

कंपाउंड मूवमेंट- सेलिब्रिटि फिटनेस इंस्ट्रक्टर दीपेश भट्ट के अनुसार कंपाउंड मूव्स आपके शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह आपको कम समय में बेहतर वर्कआउट करने का मौका देते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.