सीढियां चढ़ने के इन फायदों को जान आप भी लिफ्ट को कहेंगे 'नो'

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 05:00:08 PM
Health benefits of stair climbing

नई दिल्ली। हम लोगों में से कई लोग स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहते है। और आपने अक्सर सचेत लोगों को देखा होगा कि वह लिफ्ट से जाने के बजाय सीढि़यां चढ़ना ज्यादा पसंद करते है। और ऐसा इसलिए है क्यों कि वे जानते हैं कि इस बहाने से ही सही वह थोड़ा एक्सरसाइज कर लेगें। आपको बता दें कि यह व्यायाम करने का सबसे अच्छाय तरीका होता है।

हाल ही में हुए कई अनुसंधानों में यह बात सामने आई है कि सीढि़या चढ़ने से शरीर की एक्ट्रा कैलोरी घटती है और ताकत आती है जॉगिंग, साईकलिंग, स्वीसमिंग, टेनिस खेलने से भी ज्यादा अच्छा व्यायाम सीढि़यां चढ़ने से होता है। सीढि़यां चढ़ने के  बहुत सारे फायदे है

1. लिफ्ट के बजाय सीढि़यां चढ़ने से आपका दिल और फेफड़ें, दोनों स्वस्थ और सेफ मोड़ पर रहते है। इससे ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन की मात्रा शरीर में पहुंचती है और दिल की धड़कन भी सही चलती है। ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचने से बॉडी में रक्त का संचरण भी अच्छीं तरह होता है और सारे दिन आप बेहतर महसूस करेगे

2. लिफ्ट की बजाय सीढि़यां चढ़ने से न सिर्फ आपकी बॉडी फिट रहती है बल्कि आपकी एनर्जी भी सही तरीके से खर्च होती है और टाइम की भी बचत होती है। जब काफी भीड़ होती है, उस दौरान लिफ्ट से जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है, ऐसे में सीढि़यां चढ़ना सही कदम है ।

3. हमे सीढि़यां चढ़ने से वजन घटाने के आसानी रहती है और कैलोरी भी खर्च हो जाती है।

4. रोजाना सीढि़यां चढ़ना एक फ्री एक्सारसाइज है जिसमें आपका कुछ भी खर्च नहीं होता है और आपको इसके लिए कभी भी कुछ खरीदना नहीं पड़ता है।

5. सीढि़यां चढ़ने से आपकी जिंदगी स्वस्थ रहती है और आप कुछ और अच्छे दिन अपनी लाइफ में जोड़ सकते है। इससे कई प्रकार के हेल्थ़ रिस्कग भी कम हो जाते है।

6. सीढि़यां का प्रयोग करने से आपकी टांग और घुटनों की मांसपेशियां मजबूत हो जाती है।

7. यह आपको तनाव से दूर रखता है।

8. इस प्रकार के शारीरिक व्यायाम करने के बाद आपको अच्छी नींद भी आएगी।

9. गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी अच्छीे एक्सरसाइज होती है।

10. प्रतिदिन सीढि़यां चढ़ने से प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है और इससे डायबटीज 2 का रिस्क़ भी कम होता है



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.