गुणों का भंडार हैं आंवला, जानें! इसके अनमोल फायदें...

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:35:00 PM
Health Benefits of Indian Gooseberry or Amla

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्वेद में आंवला एक ऐसा फल है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स, मैग्नीशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। इतना ही नहीं बल्कि इसे गर्म करके भी खाया जाएं तो भी इसमें मौजूद विटामिन खत्म नहीं होते। आपको बता दें कि आंवला का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है और यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। तो आईए जानते हैं आंवले के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

Read also: नियमित रूप से अंडे के सेवन से टाला जा सकता हैं हार्ट-अटैक का खतरा

1. हड्डियों के लिए लाभदायक

आंवला के सेवन से हड्डियों को मजबूती वा ताकत मिलती है। इसके सेवन से ओस्ट्रोपोरोसिस और आर्थराइटिस, जोडों के दर्द में भी आराम मिलता है।

2. मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक

रोजाना आंवला के सेवन से तनाव कम होता है, साथ ही नींद भी अच्छी आती है।

3. पाचन क्रिया में लाभकारी

आंवले का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है। कोशिश करें कि रोज़ाना भोजन में आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, रस, चूर्ण आदि शामिल हों।

 4. आंखों की परेशानियों के लिए लाभदायक 

आंवला का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह आंखों की रोशनी को तेज करता है और मोतियाबिंदएरतोंधीए आंखों में दर्द जैसी परेशानियों को दूर करता है।

 5. डायबिटीज के रोग में फायदेमंद

आंवला में क्रोमियम तत्व होता है, जो डायबिटिक के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना आंवला का सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रहती हैं। साथ ही  आंवला खराब कोलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं।

Read also: अगर आपको भी सताते है डरावने सपने, तो हो सकते है ये कारण...

6. बॉडी के मेटाबोलिक क्रियाशीलता  पर नियंत्रण 

आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता हैं। मेटाबोलिज्म क्रियाशीलता से हमारा शरीर स्वस्थ और सुखी रहता हैं।

7.महावारी की समस्या में फायदेमंद

पीरियड्स का देर से आना, ज्यादा रक्तस्त्राव होना, महावारी जल्दी-जल्दी आना और पेट में दर्द ऐसी बहुत सी समस्याओं के लिए आंवला का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

8. आंवले को काला वा मज़बूत करता है। खट्टा स्वाद होने के कारण यह बालों की सफाई अच्छी करता है।

9. जो लोग स्वस्थ रहना चाहते हैं वो ताजा आंवला के रस में शहद मिलाकर पिए, पीने के तुरंत बाद  ऊपर से दूध पिए इससे स्वास्थ अच्छा रहता है। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता है। इससे आप नई शक्ति व चेतना महसूस करेंगे।

10. बुढ़ापा दूर रखता है। सूखे आंवले का चूर्ण 2 चम्मच रोज रोटी में रखकर खायें। बुढ़ापा दूर रहेगा जवानी बनी रहेगी।

 बुजुर्गो की कही एक कहावत है जो आपने कई बार सुनी होगी कि आंवला का स्वाद लोगों को देर से समझ आता है लेकिन आंवला खाने से अनेकों रोंगों से छुटकारा मिलता है ।

Read more: गर्भ-निरोधक गोलियों से बढ़ता है स्ट्रोक का खतरा

अगर नहीं होना चाहते अपने प्यार से दूर, तो इन बातों का रखें खास ध्यान...

पहली इंटीमेसी के बाद महिलाओं की इंटेलीजेंसी में होता है इजाफा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.