पेट की बीमारियों में दे राहत बिना दूध की चाय!

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 09:39:16 AM
Giving relief in stomach disorders, without milk tea!

इन्टरनेट डेस्क। जब कभी हम बाहर का चटपटा, तेज मसाले और तला हुआ खाना खा लेते है। तो कभी तो पेट पचा लेता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेट में दर्द होने लगता है। इसके अलावा कब्ज, एसिडिटी, पेट में जलन, पेट में गैस, दस्त, गलत खान-पान के चलते भी पेट दर्द की शिकायत होना आम बात है। 

पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक ले लेते हैं। लेकिन इससे हमको कुछ समय तो राहत मिलती है लेकिन अगर आपके लम्बी राहत चाहिए। तो उसका एक नुस्खा जो खर्चीला भी नहीं हैं। जब भी आपको पेट दर्द की शिकायत हो तो आप कुछ नहीं करना केवल बिना दूध की चाय पीनी है। कुछ ही मिनटों में दर्द गायब हो जाएगा।

क्योंकि प्राकृतिक चाय की पत्ती में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसे दूध में पाया जाने वाला तत्व कैसिन नष्ट कर देता है। एंटी-ऑक्सीडेंट के ये गुण ग्रीन और व्हाइट टी में सबसे ज्यादा होते है। लेकिन मिल्क व शुगर टी भूलकर भी ना लें।

बिना दूध वाली चाय ना केवल पेट दर्द के लिए बल्कि आपके चेहरे की चमक भी बढ़ाती है, साथ ही पाचनतंत्र को भी ठीक रखती है। दस्त या पेचिश होने की अवस्था में भी बिना दूध की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.