पैरों की एंठन से पाएं छुटकारा

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 10:53:59 AM
Get rid of feet Convulsions

क्याआप कभी रात में अचानक पैर में दर्द होने के कारण उठ कर बैठ जाते हैं? यदि हाँ तो आधी रात में पैर में उठने वाली मरोड़ या दर्द के संभावित कारणों के बारे में अधिक जानने के लिए इसे पढ़ें।

आपको पैरों की पिंडलियों में या पैर में जो जकडऩ महसूस होती है उसे ही लैग क्रैम्पस कहा जाता है। और इससे पहले कि आप घबराहट महसूस करें हम आपको बता दें कि यह एक बहुत ही आम समस्या है।

हालाँकि यह केवल कुछ ही मिनिटों के लिए होता है परन्तु उतने ही समय के लिए यह बहुत अधिक तकलीफ देता है। इसके अलावा यह दर्द आपकी नींद को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। यद्यपि यह स्थिति उतनी गंभीर और नुकसानदायक नहीं दिखती परन्तु यह कभी कभी स्वास्थ्य से संबंधित किसी समस्या की ओर इशारा करती है। 

विशेष रूप से तब जब आपको अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तब आपको जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज करवाना चाहिए। आज बोल्ड स्काय में हम आपको पैर में आने वाले इन क्रैम्पस के कारणों के बारे में बताएँगे।

डिहाईड्रेशन - रात के समय पैरों में आने वाले क्रैम्पस का एक मुख्य कारण डिहाईड्रेशन हो सकता है। शरीर में पानी के कमी होने के कारण मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है। इसके कारण आधी रात में पैर में क्रैम्पस आते हैं। 
हाइपोथायराइडिज्म - हाइपोथायराइडिज्म से ग्रसित व्यक्तियों को अक्सर रात के समय पैर में क्रैम्पस आने की समस्या होती है। यह मांसपेशियों में क्रैम्पस, थकान और कम$जोरी का एक मुख्य कारण हो सकता है।

हाई ब्लड शुगर लेवल (रक्त शर्करा के स्तर का अधिक होना) - ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आने का एक मुख्य कारण हो सकता है। इससे ग्रसित व्यक्तियों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अत: पैर में आने क्रैम्पस से बचने के लिए $जरूरी है कि ब्लड शुगर के स्तर पर ध्यान रखा जाए।

दवाईयों के दुष्परिणाम - कई दवाईयों के दुष्परिणाम के फलस्वरूप भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आने की समस्या हो सकती है। तो यदि आप किसी प्रकार की दवाईयां ले रहे हैं तो अपने डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।

थकान - अधिक श्रम के कारण मांसपेशियों में थकान आ जाती है जिसके कारण पैर में क्रैम्पस आते हैं। कभी कभी बहुत अधिक कसरत करने के कारण भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आते हैं।

मांसपेशियों में थकान - मांसपेशियों की कम$जोरी या थकान के कारण भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आते हैं। मांसपेशियों की कम$जोरी कोई गंभीर बात नहीं है परंतु यदि यह यह समस्या स्थाई हो जाए तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। 

पोषक तत्वों - आवश्यक खनिजों जैसे पोटैशियम, सोडियम आदि की कमी के कारण भी रात के समय पैर में क्रैम्पस आ सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण खनिज की कमी के कारण मांसपेशियों की कोशिकाओं पर दबाव पड़ सकता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.