सेहतमंद रहने के लिए ज़रूरी है मिनरल्स

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 10:44:59 AM
Essential Minerals Required for Human Body to Survive – Healthy and FIt

नई दिल्ली। कुछ भी खाते वक्त हम उसमें छिपे विटामिन को ढ़ुंढ़ते है और ढ़ुंढ़े भी क्यूँ न आखिर विटामिन है भी तो ताकत का प्रतीक। यह तो हम सभी जानते है कि स्वस्थ्य रहने के लिए हमारे शरीर को विटामिन A, D, C, B-12 की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप यह जानते है इसके अलावा भी हमारे शरीर को और भी ऐसे महत्वपूर्ण तत्वों की जरूरत होती है। और वो हैं मिनरल्स। आपको बता दें कि हमारे शरीर के लिए मिनरल्स भी उतने ही जरूरी हैंए जितने कि विटामिन। हारमोन बनाना, मांसपेशियों का संकुचन (कांट्रेक्शन) नियंत्रित करना, शरीर का एसिड बैलेंस कायम रखना मिनरल्स का काम है। तो चलिएए कुछ ऐसे ही मुख्य मिनरल्स के बारे में जानते हैं...

Read also: महिलाएं जरूर ध्यान दें, जाने- शराब कैसे है आपके शरीर के लिए नुकसानदेह

 पोटेशियम

सोडियम के साथ मिलकर पोटेशियम एक इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है, जिससे शरीर के फ्लूइड्स रेग्यूलेट होते हैं। यह रक्तचाप, हृदयगति, नर्व इम्पल्स को भी सुचारू बनाए रखता है। पोटेशियम की कमी से मांसपेशियों की कमजोरीए जी मिचलाना आदि हो सकता है।

अपने भोजन में नारियल पानीए केला, दूध और इससे बने पदार्थ, मछली, दालें आदि शामिल करने से इसकी कमी नहीं होती।

मैग्नेशियम

यह तत्व मेटाबॉलिज्मए ब्लड शुगर को एनर्जी में बदलनेए रक्तचाप और हृदयगति को सही बनाए रखने में मदद करता है। यह कैल्शियम के साथ मिलकर काम करता है। मैग्नेशियम की कमी से माइग्रेन, डिप्रेशन, मसल क्रैम्प्स आदि की समस्या हो सकती है।

मैग्नेशियम पाने के लिए आपको भोजन में हरी सब्जियां, बादाम, होल ग्रेन, केला आदि शामिल करना चाहिए।

Read also: अपने दिल को रखना चाहते है हमेशा के लिए जवां तो जरूर ले यह फुड्स

फॉस्फोरस

फॉस्फोरस हड्डियों में कैल्शियम फॉस्फेट के रूप में जमा होता है। दांतों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फॉस्फोरस जरूरी है। इसकी कमी से जोड़ों में जकड़न, थकान, हड्डियों में दर्द आदि हो सकता है।

भोजन में फॉस्फोरस आपको दालों, नट्स, दूध, चीज, अंकुरित अनाज, मीट व फिश से मिल सकता है।

मैंग्नीज

मैंग्नीज की कमी से कमजोर याददाश्त, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह आपको अनाज, दालों, मटर, चाय, कॉफी, किशमिश आदि से मिल सकता है।

 जिंक

अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम के लिए जिंक एक जरूरी तत्व है। यह आपके बालोंए त्वचाए नाखूनों को भी पोषण प्रदान करता है। गर्भावस्था के समय यह खास तौर पर लाभकारी होता है। पुरुषों को भी अच्छे स्पर्म के लिए जिंक लाभदायक मिनरल है। जिंक की कमी हो, तो सर्दी-जुकाम आदि भी जल्दी हो जाता है।

भोजन में जिंक आपको साबुत अनाज, दूध, फलियों, सी-फूड, दालों, तिल आदि से मिलता है।

सल्फर

शरीर में प्रोटीन के निर्माण के लिए सल्फर जरूरी है। यह एंटी.एजिंग हैए त्वचा को मुलायम और चमकता हुआ रखने में सहायक है। यह शरीर की कोशिकाओं की धूप, प्रदूषण आदि से भी रक्षा करता है।

भोजन में सल्फर आपको गोभीए दूध व इससे बने पदार्थों, बादाम, अखरोट, अंडों, फिश आदि से मिलता है।

कोबॉल्ट

अच्छे पाचन और नर्व फंक्शन के लिए इस मिनरल की जरूरत होती है। विटामिन बी-12 के अवशोषण के लिए भी यह जरूरी होता है। कोबॉल्ट की कमी से आंखों की तकलीफें, याददाश्त की कमी, सिर चकराना आदि तकलीफें हो सकती हैं।

भोजन में कोबॉल्ट दूध व रेड मीट से मिलता है।

ये सभी मिनरल्स भले ही माइक्रोग्राम्स में चाहिए मगर शरीर के लिए ये बहुत जरूरी हैं। संतुलित खानपान से इनकी कमी नहीं होगी।

Read more:

मनपसंद वर चुनने के लिए स्वयंवर तो अपने सुना होगा लेकिन यहाँ है कुछ अलग ही परम्परा 

ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड वाली लडकिया हो जाती है ज्यादा मोटी, जाने वजह ? 

नियमित सेक्स करने से इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत, जाने और भी फायदे ?



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.