खाली पेट फल खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 04:29:15 PM
Empty stomach fruit is beneficial for eating health

इन्टरनेट डेस्क। सभी जानते है कि फल हैल्थ के लिए कितने लाभदायक होते है। इसलिए लोग फल खरीदते है और इसको खा लेते है। लेकिन इस तरह फल खाने से शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। यह जानना बेहद आवश्यक है कि फल कब और कैसे खाने चाहिए। 

अधिकतर लोग खाना खाने से पहले फल खाते हैं, लेकिन खाना खाने से पहले फल का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर के खराब पदार्थो और रसायनों को कम कर देते है। इससे वजन भी कम होता है। आंखों के नीचे काले धब्बे कम हो जाते हैं, साथ ही बाल कम झडते है। 

फल के साथ और कुछ ना खाए, नहीं तो गैस बनने का खतरा रहता है। इसलिए जहां तक हो सके फलों को खाली पेट ही खाना चाहिए। 

फल का जूस पीना हो तो ताजा फलों का जूस पीना चाहिए। कभी भी डब्बे वाला जूस ना पीएं और जहां तक हो सके जूस को धीरे धीर पीएं। 

अगर हम तीन दिन तक केवल फल व जूस का ही उपयोग करते है तो शरीर अंदर से बिल्कुल साफ हो जाता है और आपका रंग निखर जाता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.