पत्तागोभी खाने से खिल उठेगा चेहरा, होंगे ये फायदे

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 10:54:21 AM
Eating cabbage bloom will come face has these advantages

पत्तागोभी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें बिटा केरोटिन, विटामिंस उ1, उ6, ख, क्, ए के अलावा और भी कई विटाभमस होते हैं। इसमें आयरन और सल्फर भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इससे होने वाले फायदों के बारे में हम आपको बताते हैं। 

1.पत्तागोभी खाने से आपकी त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और ए आपकी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। सूर्य की पराबैगनी किरणों से भी यह त्वचा को बचाता है।

2.पत्तागोभी में विटामिन ए पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होता है। पत्तागोभी को उबालकर उसमें नींबू मिलाकर सिर पर लगाने से बालों को फायदा होता है।  

3.खीरे और पत्तागोभी के जूस को मिलकार बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। बाल गिरने की समस्या दूर होती है क्योंकि इसमें सिलिकन और सल्फर पाया जाता है। 

4.पत्तागोभी में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर होता है। 

5.अगर आप लाल पत्तागोभी खाते हैं तो आप अल्जाइमर से बचे रहेंगे। इसमें विटामिन के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

6.अगर आपको पेट का अल्सर है तो फिर पत्तागोभी खाना फायदेमंद है। इसके जूस में ग्लूटामाइन पाया जाता है जो अल्सर में लाभदायक होता है।

7.पत्तागोभी में फाइबर होता है, इसके सेवन से पाचन सही से होता है। यह कब्ज से राहत देता है।
8.पत्तागोभी में फोलिक एसिड होता है जिसमें एनीमिया यानी खून की कमी को दूर करने का गुण होता है। 

9.चाइनीज पत्तागोभी खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं, इसमें कैल्शियम और विटामिन के पाया जाता है। 

10.पत्तागोभी में कैंसर से लडऩे वाले कारक तत्व मौजूद होते हैं। इसके जूस में आइसोसाइनेट्स होते हैं, जो आपके शरीर में एस्ट्रोजिन मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इसके सेवन से स्तन कैंसर, $फेफड़ों का कैंसर, पेट का कैंसर प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर नहीं होते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.