अगर आपका लिवर फैटी है तो जरूर खाएं ये चीजें 

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 01:59:24 PM
eat these food to avoid fatty liver

आजकल सबकी लाइफ भी इतनी बिजी हो गई है कि ज्यादातर लोग अपने खान-पान की तरफ खास ध्यान नही दे पाते और जंक फूड जैसी खाने की चीजों पर ही निर्भर हो गए हैं। हमारे शरीर में हर अंग का अपना कोई ना कोई खास काम होता है और अगर कोई एक भी खराब हो जाए तो उसका पूरी बॉडी पर बुरा असर पडता है। लीवर हमारे शरीर में पाचन तंत्र को ठीक रखता है। 

आप अगर स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि लीवर पूरा तरह से फिट हो और इसके लिए आपको अपनी डाइट पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। खानपान की कुछ आदतों के कारण इस परेशानी से बचा जा सकता है। 


प्रोबायोटिक्स शरीर में जमा विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में सहायक हैं। शहद, दही, योगर्ट अधिक खाएं। बाजार में प्रोबायोटिक युक्त बे्रड, दूध व दही व सप्लिमेंट्स भी मिलते हैं।

फैटी लिवर और आंतों से जुड़े रोगों में गहरा संबंध है। शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने के लिए सही आहार पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। विटामिन बी और सी युक्त चीजें लिवर को खास फायदा पहुंचाती हैं।

विटीमिन बी और सी युक्त चीजें खाएं। ये दोनों तत्व रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर पर टॉक्सिन्स के असर को कम करते हैं। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स लिवर को ठीक रखता है।
सुबह के नाश्ते में मोटापा बढ़ाने वाले तत्व कम और फाइबरयुक्त चीजें अधिक लें।

आहार में दालें, चोकरयुक्त आटे से बनी चीजें, अंकुरित अनाज व दलिया खाएं। दिन में दो-तीन बार डैंडेलाइन टी पिएं। यह शरीर से पित्त का असर कम करती है।

कच्ची सब्जियों व फलों का सेवन लिवर को फायदा पहुंचाता है। खासतौर पर हरे, नारंगी, पीले, बैंगनी और लाल रंग के फल व सब्जियां खाएं। गाजर, मूली, चुकंदर लिवर के लिए अच्छे हैं।

खूब पानी पिएं। नीबू पानी, नारियल पानी, बेल शरबत व जूस पियें। ये पेय पदार्थ लिवर को ताकत देते हैं।
लिवर में बनने वाले पित्त को काबू में रखने के लिए कड़वी पत्तियों मसलन सिंहपर्णी, चिकोरी आदि को सलाद के तौर पर खाएं। करेला भी फायदेमंद होता है।

टूना, सरडाइन मछली के अलावा मूंगफली, सनफ्लावर, बादाम, तिल आदि का इस्तेमाल करें। 

सीताफल के बीज, फली वाली सब्जियां, मटर, दाल व बीन्स खाएं।

फायदेमंद हैं जड़ी-बूटियां और मसाले

नियमित 5-6 ग्राम सौंफ खाएं।

काली मिर्च का सेवन एसिडिटी के विकार को कम करता है। एसिडिटी लिवर को नुकसान पहुंचाती है।

हल्दी और भृंगराज एल्कोहल व अन्य विषैले पदार्थों के असर को कम करने में मदद करते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.