रोज खाएं मुट्ठी भर मखाने, होंगे ये 9 फायदे

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 11:31:25 AM
Eat a handful of everyday Makhane, has these advantages 9

सब्जी, खीर, मिठाई के रुप में मखाना का इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद के जानकार डॉ. कृष्णा सिंह बताते हैं कि किसी भी रुप में यह शरीर में जाने के बाद फायदा ही पहुंचाता है।

इसमें कार्बोहाइड्रेड, नमी, फैट, मिनरल, फॉस्फोरस, आयरन के साथ-साथ कैल्शियम, अम्ल और विटामिन-बी की मात्रा पायी जाती है। यह हमारे शरीर में कई बीमारियों के समावेश से रोकता है। साथ ही मांसपेशियों की विकास में भी मददगार साबित होता है।

 मखाना में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंदहोता है।
 इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक पाए जाने की वजह से जोड़ों के दर्द, आर्थोराइटिस, कमर दर्द में राहत पहुंचाता है।

 इसमें एस्ट्रीजन गुण होता जो दिल की बीमारी और दस्त से बचाता है।
 मखाना डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद होता है। सुबह-सुबह इसके इस्तेमाल से ब्लड सुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है।

इसमें पोटेशियम की मात्रा पायी जाती है, जो खून के संचालन में मदद करता है। हाई बीपी से भी बचाता है।
अगर किसी को नींद नहीं आ रही है। तनाव रह रहा है। तो इसके सेवन से नींद की समस्या भी दूर हो जाती है।
अगर डायरिया की शिकायत हो, भूख नहीं लग रही हो। तो भूख जगाने और डायरिया को नियंत्रित करने में मददगार   साबित होता है।

 इसमें फाइबर पाए जाने की वजह से यह कब्ज को दूर करता है।
 मखाना के नियमित इस्तेमाल से शरीर में वसा की मात्रा में कमी आती है। वजन घटता है और शरीर में स्फूर्ति आती है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.