डियो के अधिक इस्तेमाल से हो सकती है स्किन प्रॉब्लम 

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 09:42:17 AM
Due to excessive use of skin problems

इन्टरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम में पसीना आना एक आम बात है। लेकिन परेशान होता है पसीने में से आने वाली बदबू । गर्मी में पसीना आना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इससे हमारे शरीर का तापमान ठीक रहता है और ठंडक महसूस होती है। लेकिन पसीने से आने वाली बदबू को रोकने के लिए डियोड्रेंट का इस्तेमाल किया जाता है। 

कुछ लोगों के पसीन से जो बदबू आती है उसकी वजह हाइपरहाइड्रोसिस होता है। इसी की वजह से पसीने से बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए लोग दिन में कई बार स्नान करते है। डियोड्रेंट का भी प्रयोग किया जाता है। वर्तमान समय में डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक है। 

हानिकारक केमिकल से रखें दूरी : कुछ डियोड्रेंट में काफी मात्रा में एल्काहल पाया जाता है इसके अलावा कुछ में एल्युमीनियम क्लोराइड जैसे केमिकल पाये जाते है। जिससे स्किन में इरिटेशन होने लगती है।

पैराबींस  : पैराबींस एक प्रकार का कैमिकल है जिससे स्तन कैंसर होने का खतरा होता है। 

हार्ड स्मेल से रहे दूर : हार्ड स्मेल हर किसी को पसंद नहीं होती है।  ज्यादातर डियोड्रेंट में एल्कोहल के अलावा ऑलिव ऑयल होता है जो स्किन एलर्जी का कारण हो सकता हैं। 

स्टिक और स्प्रे : हर किसी की अपनी पसंद और आश्यकता के अनुसार चुनाव करना चाहिए। कुछ लोग स्टिक डियोड्रेंट लेना पसंद करते हैं वहीं कुछ लोग स्प्रे का इस्तेमाल करना सही मानते हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.