सही समय तक भीगे ड्राई फ्रूड होते है सेहत के लिए फायदेमंद 

Samachar Jagat | Tuesday, 25 Apr 2017 05:57:59 PM
Dry bread is baked for the right time, beneficial for health

इन्टरनेट डेस्क। ड्राई फ्रूड सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता हैं। बादाम, काजू, अखरोट और कई सारे मेवे और बीज होते हैं। ड्राई फ्रूड खाना हर किसी को पंसद होता है। लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है। अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूड का सेवन करने से बीपी बढ़ जाती है और पाचन शक्ति पर भी असर होता है। 

हर मेवे को पानी में अलग-अलग समय भिगोते है तो शरीर को कई फायदे मिलते है। आइए जाने कब किस मेवे को कितना भिगो कर रखें। 

अखरोट की तासीर काफी गर्म होती है। इसे लगभग 8 घंटो तक पानी में भिगाकर रखें जिससे इन पर लगी एक्सट्रा गंदगी भी साफ हो जाएगी और इससे सेहत को भी कई फायदे मिलेंगे।

बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। इसे पानी में 12 घंटे भिगोकर रखने से इसका छिलका आसानी से उतर जाता है।

कद्दू के बीज दिल के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें तकरीबन 8 घंटे पानी में भिगोकर रखने से यह शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं।

काजू की तासीर काफी गर्म होती है। जिससे रक्त चाप बढ़ जाता है। काजू को खाने से पहले 6 घंटो तक भिगोकर रखें जिससे यह सॉफ्ट हो जाएगा और काफी फायदा भी देगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.