शरीर की सूजन को कम करनें का घरेलू उपाय

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 04:14:30 PM
Domestic measures for making the body reduce inflammation

भारतीय रसोई में रखे मसाले कई तरह से बीमारियों को शरीर से दूर करनें में सहायक होते है। इन मसालों से कई तरह की घरेलु बीमारियों को दूर किया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे जो आपको शरीर की सूजन को कम करनें में सहायक होगे। ये घरेलु नुस्खें आप अपनी रसोई में रखे मसालों के साथ ही कर सकती है। क्योंकि हर एक मसालें में अपना एक अलग गुण होता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

तो आइए आपको बताते है ऐसे ही नुस्खों के बारे में।

= 350 ग्राम सरसों के तेल में 120 ग्राम लाल मिर्च के चूर्ण को मिलाकर इसे हल्की आंच पर गर्म करें और उबलने के बाद इसे छान लें और सूजन वाली जगह पर इसका लेप लगाएं। ऐसा करने से सूजन कम हो जाता है।

= पानी में गेहूं के दानों को उबाल लें और इस पानी से सूजन वाली जगह को धोने से कुछ ही दिनों में सूजन उतर जाती है। 

= एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी का चूर्ण और पिसी हुई मिश्री को घोलकर रोज पीने से शरीर में आई सूजन कुछ दिनों में ही खत्म किया जा सकता है।

= एक लीटर पानी में एक कप जौं को उबाल लें और फिर इसे ठंडा करके पीते रहने से सूजन घटने लगती है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। कुछ दिनों में ही फर्क दिखनें लगेगा।  

= शरीर में आई सूजन पर नमक का असर बेहद असरकारक रहता है। नमक को गर्म पानी में डालकर सूजन वाली जगह पर कपड़े से सिकाई करने से सूजन ठीक हो जाती है। 

= गुड के साथ दस ग्राम सौंठ को मिलाकर खाते रहने से कुछ ही दिनों में सूजन की समस्या को ठीक किया जा सकता है।

= अनानास का सेवन करने के बाद दूध पीते रहने से सूजन खत्म होने के साथ उतर भी जाती है, लेकिन यह उपाय आपको लंबे समय तक करना होगा।

=  खजूर और केला भी सूजन को खत्म करते हैं. इसलिए खजूर और केला नियमित खाते रहने से थोड़े ही दिनों में सूजन उतर जाती है।

= गोबर के उपले को जलकार बने चूर्ण का लेप तेल के साथ मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाने से सूजन ठीक हो जाती है।

= अंजीर के रस के साथ जौ को बारीक पिसें आटे को मिलाकर पीते रहने से सूजन आसानी से दूर हो जाती है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.