जाने! साइकल चलाने के ये बेहतरीन फायदें....

Samachar Jagat | Saturday, 05 Nov 2016 05:39:08 PM
Cycling is benefical for type 2 diabetes and heart trouble

नई दिल्ली। साइकल चलाने से जुड़े फायदों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, कि सुबह या शाम के वक्त कुछ मिनट साइकल चलाने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन अब हाल में हुए अनुसंधान से पता चला है कि रोज़ सिर्फ 20 मिनट साइकल चलाने से दिल की बीमारियों का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। संसार में कोपेनहेगन को दुनिया का सबसे ज्यादा साइकल फ्रेंडली शहर माना जाता है और वहां साइक्लिंग के फायदे जानने के लिए एक रिसर्च किया गया।  यहां अनुसंधान के दौरान साइक्लिंग करने वाले लोगों की 14 वर्षों तक मॉनिटरिंग की गई। रिसर्च खत्म होने के बाद पता लगा कि रोज़ाना साइकल चलाने वाले लोगों में हार्ट अटैक से मौत का खतरा बहुत कम हो गया था।

Read also: अगर पथरी से खुद को बचाना चाहते है, तो इन चिज़ों के सेवन से बचें

गौरतलब है कि दुनिया में होने वाली 30 प्रतिशत मौतों के लिए दिल से जुड़ी बीमारियां ज़िम्मेदार हैं।

विश्व स्वास्थय संगठन का सुझाव है कि 18 वर्ष से 64 वर्ष तक के हर व्यक्ति को दिन भर में 150 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिएए और वर्क आउट करना चाहिए।

.लेकिन साइकल का फायदा ये है कि सिर्फ 20 मिनट की साइक्लिंग से ही आपको 150 मिनट तक किए जाने वाले शारीरिक व्यायाम का फायदा मिल जाता है।

 Read also: वजन घटाने के लिए सोने से पहले जरूर करें यह 6 काम

. साइकल चलाने से ने सिर्फ दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। बल्कि इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और  शरीर का वज़न भी नियंत्रण में रहता है।

.साइक्लिंग करने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बहुत हद तक कम हो जाता है।

साइकल चलाने के  के इतने सारे फायदे जानने के बाद आपके मन में आ रहा होगा कि आप भी कल से साइक्लिंग करें। लेकिन इसी विचार के साथ आपके मन में एक डर भी पैदा हुआ होगा और वो डर है  रोड पर अत्यधिक वाहन ए प्रदूषण का और दुर्घटनाओं का। ये डर और परेशानी बिल्कुल वास्तविक रूप से चिन्तनीय है। क्योंकि भारत में सुबह और शाम के वक़्त साइकल चलाने का मतलब है कि भारी प्रदूषण का सामना करना और तेज़ रफ्तार से चलते वाहनो से अपने आप को  बचाकर  सुरक्षित निकलना।

आप कह सकते हैं कि भारत को अगर एक सेहतमंद देश बनना है तो भारत के लोगों को कार से उतरकर साइकल चलानी होगी। क्योंकि वर्ल्ड हेल्थ इंडेक्स में भी भारत की हालत बहुत खराब है। इस इंडेक्स में शामिल 188 देशों में भारत 143 नंबर पर है। आपको जानकर अफसोस होगा कि इस मामले में भारत की रैंकिग युद्ध से परेशान इराक और सीरिया से भी खराब है।

ऐसे में साइकल चलाने का व्यायाम, सुबह की सैर और अच्छे खानपान की आदत ही देश को सेहतमंद और सुरक्षित रख सकती है।

Read more:

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने पार की बोल्डनेस की हद ,बगैर अंडरगारमेंट्स पहने ही पहुंच गयी इवेंट में 

ताली बजाये और रोगों से छुटाकारा पाए 

नियमित सेक्स करने से इम्यून सिस्टम रहता है मजबूत, जाने और भी फायदे ?

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.