पुरानी कब्ज से भी बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा! 

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2017 03:27:34 PM
Chronic constipation can increase heart attack risk!

इन्टरनेट डेस्क। वर्तमान समय में कब्ज की समस्या एक आम समस्या बन गई है। लोगों के रहन-सहन के तरीके में आए बदलाव भी इसका एक अहम कारण है। अगर आपका पेट सही तरह से साफ नहीं होता है या पेट फूला हुआ महसूस होता है।

तो यकीनन आपको कब्ज की समस्या है। इस समस्या में आपका मिजाज चिड़चिड़ा, बेचैनी, मतली, उल्टी या पेट में सूजन और पेट में दर्द की समस्या होती है। 

हाल ही हुए एक सर्वे में सामने आया है कि लगभग 20 प्रतिशत शहरी लोग इस समस्या से परेशान है। अगर कोई व्यक्ति तीन दिनों तक फ्रेश नहीं होता है तो इसका मतलब उसको कब्ज है। 

सामन्यतौर पर कब्ज की समस्या फाइबर युक्त भोजन ना करने और पानी कम पीने के कारण होती है। इसके आलावा व्यायाम या कसरत से दूरी बनाने और दवाओं का साइड इफेक्ट भी इसकी एक वजह है।

कब्ज कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे यात्रा के दौरान या फिर पुराना कब्ज। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 2-3 गुना कब्ज होने की अधिक संभावना रहती है। जो लोग पुरानी कब्ज से परेशान रहते हैं उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

दरअसल कब्ज के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है जिससे खून का थक्का जमने का लगता है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कुछ मामलों में कब्ज महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.