सावधान! आम कर सकता है आपको बीमार

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 06:04:07 PM
careful! mango Can make you sick

आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम देखते ही मुँह में पानी आने लगता है। अधिकतर आम सभी का पसंदीदा फल होता है। आम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन आज कल फलों को समय से पहले पकाने के लिए कार्बाइड व एथलिन जैसे कैमिकल्स का उपयोग किया जा रहा है। जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

आमों को तेजी से पकाने के लिए आजकल एथलिन स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा है। एथलिन एक हाईड्रोकार्बन है। कैमिकल इंडस्ट्रीज में इसका बहुत इस्तेमाल किया जाता है। जहां आम को पकने में एक सप्ताह का समय लगता हैं, वहीं इस स्प्रे की मदद से आम को पकने में सिर्फ 24 से 48 घंटे लगते हैं। इन कैमिकल्स युक्त आमों को खाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि इनमें आर्सेनिक और फास्फोरस होते हैं जो स्वास्थ को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। 

बुरे प्रभाव:

  • इस आमों को खाने से आंतों की गंभीर समस्या व अल्सर की परेशानी हो सकती है। 
  • अगर इस तरह के आम प्रेग्नेंट महिला खाती है तो बच्चे के सामान्य विकास में रूकावट आ सकती है। 
  • केमिकल वाले आम खाने से न्यूरोलॉजिकल सिस्टम डेमेज हो सकता है।
  • सिरदर्द, चक्कर, मतली, हाइपोक्सिया की परेशानी भी हो सकती है।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.