गुनगुना पानी पीने से आपको होंगे ये फायदे

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 10:38:09 AM
By drinking lukewarm water you will have these advantages

गुनगुना पानी पीने के कई सारे फायदे होते हैं, वैसे कुछ लोग नियमित तौर पर गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में जानते हैं। डॉक्टर्स भी इस बात को मानते हैं रोज गुनगुना पानी पीने से शरीर पर अच्छा असर पड़ता है। कई शोध में यह बात सामने आई है कि गुनगुना पानी से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन भी नहीं बढ़ता।

 चाहे आप सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पिएं या खाने के बाद। ये आपकी मर्जी है। लेकिन ध्यान रखें कि गुनगुना पानी पीने के थोड़े साइड इ$फेक्ट्स भी हैं। अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी है तो एक बार इसे पीने से पहले 

डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें...
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है और यह आपके मांसपेशियों और तंत्रों के लिए असरदायक होता है।

बेहतर डाइजेशन के लिए
गुनगुना पानी पीने से अपच और गैस की समस्या ठीक हो जाती है। खाने के दौरान गुनगुना पानी पीने से यह खाने को पचाने में सहायक होता है और रोजाना इस आदत के जरिए पाचन क्रिया बेहतर बनती है। कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

विषैले पदार्थ निकालता है
यह शरीर से विषैले पदार्थ निकालकर शरीर को स्वस्थ रखता है। गुनगुना पानी पीने की आदत डालकर आप प्राकृतिक रूप से शरीर से विषैले पदार्थ निकाल सकते हैं।

गला रखता है साफ
गुनगुना पानी पीने का एक और फायदा भी है। यह गला साफ रखता है। इससे गले से जुड़े संक्रमण में आराम मिलता है।

अच्छी नींद मिलती है
रोजाना गुनगुना पानी पीने से सबसे अच्छा फायदा यह है कि इससे आपको अच्छी नींद मिलती है। यह शरीर को रिलैक्स करता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.