आंवले का रस दिलाये खट्टी डकारों में राहत!

Samachar Jagat | Sunday, 04 Jun 2017 10:26:35 AM
Amla juice gave relief in sour drinkers!

इन्टरनेट डेस्क। आंवला प्रकृति की तरफ से भेट किया हुआ एक अद्भूत तोहफा है, जो काफी सारे पोषक तत्वों से परिपूर्ण हैं। अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते है तो आप नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में आंवला के जूस या रस को शामिल करना होगा।

आंवला आपके शरीर की रक्षा एक गार्ड की तरह करता है और बीमारियों का आपके शरीर से दूर रखता है। आंवला में भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन-सी पाई जाती है। तो आइए जानते हैं आंवले के रस के फायदें-

  • आंवले का रस पेट की पाचन क्रिया को दुरुष्त करता है। साथ ही कब्ज की बीमारी को भी दूर करता है।
  • बच्चो के दांत निकलते समय उसे हर रोज शहद में आंवले के रस मिलाकर चटाने से लाभ पहुंचता है।3
  • आंवले के रस में थोड़ा कपूर मिला कर उसका लेप मसूड़ों पर करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है। साथ ही दांतों के कीड़े भी मर जाते हैं।
  • यदि पीरियड्स के समय ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो आंवले के रस को रोजाना तीन बार केले के साथ लीजिये।
  • आंवला के रस में शहद मिलकर रोजाना सेवन करने से अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की बीमारी में लाभ मिल सकता है।
  • आंवले के रस में चीनी मिलाकर इसका मिश्रण तैयार करें और फिर इसको रोजाना सुबह पीने से यूरिन की जलन दूर हो जाती है।
  • अगर आपको अकसर खट्टी डकारें की शिकायत है तो नारियल के पानी में आंवले के रस का सेवन करे। यह मिश्रण अपना कमल दिखायेगा और खट्टी डकारें आनी बंद हो जाएंगी।
  • आंवले का जूस पेप्ट की अल्सर में बहुत कारगर होता है।
  • आंवले के रस को शहद और हल्दी पाउडर के साथ पीने से मधुमेह कंट्रोल होता है।
  • रोज सुबह आमला का रस शहद के साथ पीने से आपका चेहरा चमकदार बनेगा और झाइंया मिटेंगी।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.