...ये है दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, नीलामी के लिए तैयार!

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2016 11:37:37
 The world largest diamond ready for auction

लंदन। विश्व का सबसे बडा 1109 कैरेट का हीरा नीलामी के लिए तैयार है। टेनिस की गेंद के आकार के इस हीरे को ‘लेसेडी ला रोना’ नाम दिया गया है। इसका अर्थ ‘हमारी रोशनी’ है।

इसे नवंबर 2015 में बोत्सवाना की कारो खान में खुदाई के दौरान कनाडा की खनन कंपनी लुकारा डायमंड कॉर्प ने हासिल किया था। नीलामीकर्ता फर्म सोथबे का कहना है कि इस हीरे की पारदर्शिता और गुणवत्ता आश्चर्यजनक है।

इसकी उम्र तकरीबन ढाई से 3 अरब साल है। इसकी बोली सात करोड़ डॉलर (करीब 473 करोड़ रुपये) से ऊपर रहने की उम्मीद जताई गई है।सदियों से दुनियाभर की खानों से खुदाई में हीरे मिलते रहे हैं, लेकिन गत 110 वर्ष में इस आकार का कोई हीरा नहीं मिला है।

1905 में दक्षिण अफ्रीका में 3016.75 कैरेट का बिना तराशा हीरा कुलिनन मिला था। इस अनगढ़ हीरे से नौ बड़े हीरे बनाए गए थे, जो इस समय ब्रिटेन की महारानी के ताज का हिस्सा हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.