किस करने के ये अलग-अलग  स्टाइल आपके साथी को कर देंगे आपका दीवाना

Samachar Jagat | Thursday, 30 Jun 2016 11:18:32
 7  kissing  crazy style

 अगर आप इजहार-ए-मोहब्बत की शुरूआत एक खास किस से करती हैं तो यकीन मानिएगा वो पल आपके पार्टनर के लिए एक यादगार पल साबित होगा। इस वेलेंटाइन डे आप उन्हें एक नॉटी किस सरप्राइज भी दे सकती है। जो आपके रिलेशनशिप को रोमांस से भर देगा। सही जगह का ध्यान रखकर आप अपने पार्टनर को ऐसा एक अनुभव दे सकते हैं जो वो कभी भी नहीं भूलेंगे। यही वो जरिया है जिससे आप अपने साथी को बता सकते हैं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं।
 
वैसे भी कभी-कभी होठों पर लंबे समय तक किस करने से भी बोरियत महसूस होने लगती है। इसके लिए आप उनके चेहरे पर अलग-अलग हिस्सों पर किस कर सकते हो। जैसे कि उनके गाल, उनकी ठोडी, आंखों और माथे पर किस करना। एक प्यार भरा किस लवर्स को दिन भर की तमाम उलझनों से मुक्त करके एक प्यार भरे संसार में ले जा सकता है। यहाँ हम आपकों ऐसे ही 7 बेस्ट किसिंग स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने रिश्ते में ताजगी और जोश बनाए रख सकते हैं।
 
 
 
स्लाइडिंग किस
इस किसिंग स्टाइल में जीभ आगे पीछे गति करती रहती है। जिसका अनुभव बेहद कामुकता भरा होता है। उदाहरण के लिए जैसे क्रीम या सॉस को चाटा जाता है ठीक उसी प्रकार स्लाइडिंग किस किया जाता है। फोरप्ले में यह किस काफी उपयोगी साबित होता है।
 
 
 
फ्रेंच किस
फ्रेंच किस यंग कपल के बीच बेहद पसंदीदा किसिंग स्टाइल में से एक है। इस में अपनी जीभ अपने पार्टनर के मुंह में डालकर उसे चारों ओर घुमाया जाता है। मुँह से मुँह मिलाकर फ्रेंच किस किया जाता है। अपनी जीभ उनकी जीभ में फंसाकर आप एक हॉट किस का लुफ्त ले सकते हैं।
 
 
 
लस्ट लैप किस
यह किस करते समय आपको सयंम रखने की जरूरत है। इसीलिए यदि आप अपने प्राइवेट प्लेस पर हैं तभी इस किस को ट्राई कर सकते हैं। इस किस में होठों से दबाकर चाटा जाता है। अपने होठों से अपने प्रेमी के होठों और त्वचा को सख्ती से दबाकर इसका आनंद लिया जाता है। इसके जरिए आप अपने पार्टनर की साँसों की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।
 
 
 
ओपन माउथ किस

अगर आप सेक्स के मूड में है तो आप इस तरह की किस से अपने पार्टनर को इंवीटेशन दे सकती हैं। यानी की ये किस सिर्फ होंठों से होंठों को नहीं छूता बल्कि इसमें दोनों एक दूसरे की थूंक और जीभ भी महसूस करते हैं। जिसे आजकल बोल-चाल की भाषा में स्मूच भी कहते हैं।
 
 
 
फ्रीज किस  
अगर आप किस को थोड़ा वाइल्ड बनाने के मूड में हैं तो आप फ्रीज/मेल्ट किसिंग स्टाइल अपना सकते हैं। अपने मुंह में बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा लें और अब अपने पार्टनर को चूमें और बर्फ का ये टुकड़ा उनके मुंह में डाल दें। इस तरीके के दोनों लोग बारी-बारी से दोहराएं। यकीनन किस करने का ये तरीका आपके मूड को और रोमांटिक बना देगा। इसके साथ ही ये किस रोमांस में मस्ती भी भर देगा।
 
 
 
ईयरलोब किस
ईयरलोब यानि कानों का सिरा, शरीर के बहेद संवेदनशील अंगों में से एक हैं। जब आप अपने लवर के नाजुक से कानों के नाजुक से किनारों को चूमते हैं तो उनका रोमांटिक मूड अचानक बढ़ जाता है क्योंकि ये ऐसी जगह है, जहां चूमकर आप उनकी उत्तेजना को और बढ़ा देते हैं।
 
 
 
रिवर्स किस
आपका पार्टनर जब सोफे बैठा टीवी देख रहा हो, न्यूजपेपर पढ़ रहा हो या फिर बेड पर लेटे उल्टे लेटे हुए कुछ सोच रहा हो तब आप उन्हें रिवर्स किस कर सकते हैं। ये बेहद ही अलग अनुभव देगा। स्पाइडरमैन फिल्म के एक किस सीन के बाद से ही ये किसिंग स्टाइल चलन में आ गई।
 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.