Zee Cine Award : अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट को शीर्ष सम्मान

Samachar Jagat | Sunday, 12 Mar 2017 05:12:52 PM
Zee Cine Award Amitabh Bachchan, Alia Bhatt Top Honors

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री आलिया भट्ट को जी सिने अवार्ड 2017 में शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चन को ‘पिंक’ में एक काबिल वकील की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आलिया को ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में बिहार की एक प्रवासी लडक़ी की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा ‘पिंक’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड जूरी, जबकि आमिर खान की खेल पर आधारित ‘दंगल’ फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म दर्शकों का पसंद का पुरस्कार किया गया। निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी को ‘पिंक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक का भी पुरस्कार दिया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ निवोदित निर्देशक का भी पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार समारोह की मेजबानी मनीष पॉल और भारती ने की। यह कार्यक्रम एक अप्रैल को जी सिनेमा पर प्रदर्शित किया जाएगा।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.