जेन मालिक बने 2016 एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष,ऋतिक भी पिछड़े 

Samachar Jagat | Saturday, 17 Dec 2016 09:29:55 AM
zayn malik became the Asias sexiest man 2016

लंदन। गायक जेन मलिक ने बालीवुड अभिनेता रितिक रोशन को पछाड़ते हुए 2016 के एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब हासिल कर लिया है। ब्रितानी पाकिस्तानी गायक ने रितिक को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब हासिल किया है।

'वन डायरेक्शन' के पूर्व सदस्य जेन ने लगातार दूसरे साल यह खिताब अपने नाम किया है। लंदन के एक साप्ताहिक समाचार पत्र 'इस्टर्न आई' द्वारा वर्ष 2015 में कराए गए वार्षिक चुनाव में भी जेन ने ही जीत हासिल की थी। गायक एवं गीतकार ने 'वन डायरेक्शन' छोडऩे के बाद भी अपने एकल करियर में काफी शोहरत हासिल की है। 

Birthday Special : जॉन अब्राहम, मॉडलिंग से लेकर कर एक्टिंग तक का सफर

सोशल मीडिया पर कराए गए इस चुनाव में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, भारतीय टेलीविजन अभिनेता आशीष शर्मा और सुपरस्टार सलमान खान शीर्ष पांच में शामिल हैं।इस सूची में शाहरूख खान 17वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं रणवीर सिंह ने 10वां और शाहिद कपूर ने सातवां स्थान हासिल किया है।

दमदार कहानी मिलने पर हॉलीवुड में काम करेंगे आमिर खान !

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिनकी हालीवुड फिल्म 'ट्रीपल एक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज' जल्द ही रिलीज होने वाली है, वह पिछले सप्ताह जारी की गई एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान पर थी। 
 

मेकअप की शौकीन हैं तो इन बातों का रखें खास ख्याल

जिम जाने से पहले पढ़ लें ये बातें कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा

खरीदनें जा रहे है लिपस्टिक तो एक नजर डालें इस खबर पर



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.