सलमान के साथ काम करना शानदार अनुभव होता है: अक्षय

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Mar 2017 01:51:29 PM
Working with Salman is a wonderful experience: Akshay

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार का कहना है कि दबंग स्टार सलमान खान के साथ काम करना उनके लिये हमेशा शानदार अनुभव होता है।

सलमान खाान और करण जौहर, अक्षय कुमार को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। अक्षय ने कहा, सालों से सलमान खान के साथ हर पार्टनरशिप शानदार रहा है, हर तरह से। यह फिल्म भी कुछ अलग नहीं होगी।
 
हम एक दूसरे के समय और टैलेंट की बहुत कद्र करते हैं। साथ ही फिल्म का सब्जेक्ट कुछ ऐसा है कि हम सब इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं.. मैं इस फिल्म के शुरु होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।

बताया जा रहा था कि यह फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित होगी। लेकिन सलमान खान ने अजय देवगन से खास मुलाकात कर उन अफवाहों को शांत कर दिया। अजय देवगन भी इसी विषय पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।               वार्ता



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.