विराट ने अनुष्का से सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी , ट्वीट कर दिया ये जवाब 

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 12:44:58 PM
virat disclose his engagement with anuskha sharma

नई दिल्ली। क्रिकटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है ये तो सब जानते है। हाल ही में दोनों उत्तराखंड की मनोरम वादियों में घूमने गए है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है की विराट और अनुष्का शर्मा जल्द सगाई कर सकते हैं। तब से ही दोनों की सगाई की खबरे सुर्ख़ियों में है।  

लेकिन आज विराट ने ट्वीट कर इन सब खबरों को खंडन किया है। विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ऐसी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।  उनका कहना है कि अगर ऐसा होगा तो छिपाएंगे नहीं। 

उत्तराखंड पहुंचे विराट अनुष्का, लगाए जा रहे सगाई के कयास !!

विराट अनुष्का पिछले दिनों 25 दिसंबर को उत्तराखण्ड पहुंचे थे। गुरुवार को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अनिल अंबानी समेत कुछ सेलेब्रिटी भी देहरादून पहुंचे थे। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे विराट-अनुष्का की सगाई में पहुंचे हैं। बाद में दोनों की फैमिलीज भी वह पहुंच गयी। 

इन सितारों का रहा इस साल सोशल मीडिया पर राज, फॉलोवर्स ने बढाई इनकी पॉपुलरटी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का ऋषिकेश से 12 किलोमीटर आगे नरेंद्रनगर के आनंदा होटल में रुके हैं। यहाँ दोनों में स्पा और मैडिटेशन का भी लुत्फ़ उठाया है। होटल में दोनों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी गई थी। हो सकता है न्यू ईयर भी यही सेलिब्रेट करें। इस बीच विराट-अनुष्का के कुछ नए फोटोज भी सामने आए है। 

 

ब्रांडेड कपडे की करे इस तरह पहचान!

मेहँदी से बालो की बढ़ेगी रौनक!

Winter Season- हाय! ये फटी एड़ी!



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.