वाणी कपूर बोलीं, अपशब्द मुझे बेहद पसंद हैं

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 06:53:01 PM
Vani Kapoor said : If I loved abuse

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि उन्हें दूसरी भाषाओं में प्रचलित शब्द सीखना बेहद पसंद है राजधानी दिल्ली में अपनी मूवी के प्रचार के लिए आईं वाणी ने यह बात कही। इस दौरान उनके साथ उनके को-अभिनेता रणवीर सिंह भी शामिल थे। आपको बता दें कि वाणी कपूर अपनी आने वाली मूवी ‘बेफिक्रे’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं है।

रणवीर से जब फ्रांसीसी भाषा में सीखे शब्दों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैंने लोगों को लुभाने वाले शब्द ही सीखे हैं। बाकी वाणी जानती हैं। वाणी ने कहा कि मुझे बुरे शब्द सीखना पसंद है, फिर चाहे वो कोई भी भाषा हो।

तमिल भाषा में भी मैंने पहले बुरे शब्द ही सीखे थे। आदित्य चोपड़ा निर्देशित मूवी ‘बेफिक्रे’ में वाणी को शायरा नामक लडक़ी और रणवीर को धरम नाम के लडक़े का किरदार निभाते देखा जाएगा। ये मूवी शुक्रवार को रिलीज होने वाली हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.