उदित नारायण, उषा खन्ना को मिला मोहम्मद रफी अवार्ड

Samachar Jagat | Sunday, 25 Dec 2016 05:24:07 AM
Udit Narayan and Usha Khanna found Mohammad Rafi Award

मुंबई। गायक उदित नारायण और संगीतकार उषा खन्ना को आज यहां एक कार्यक्रम में मोहम्मद रफी अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड एक गैर सरकारी संगठन की ओर से दिया जाता है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेट्रोलियम मंत्री धमेन्द्र प्रधान थे। उन्होंने यह पुरस्कार प्रदान किया और रफी को एक महान गायक बताया।

प्रधान ने कहा, ‘‘गायक रफी साहब स्वयं केवल एक महान संगीतकार नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपनी असाधारण आवाज के दम पर अनेक अभिनेताओं को भी महान बना दिया।’’ 

कार्यक्रम के दौरान उदित ने 1980 में रफी के साथ गाया अपना पहला गाना भी सुनाया। पुरस्कार प्रदान करने वाले स्पंदन आर्ट्स नाम के इस एनजीओ के प्रमुख मुंबई भाजपा अध्यक्ष अशीष शेलार हैं।             -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.