करण के बाद अब गुरमीत-देबीना भी बने दो बेटियों के पिता

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 02:22:16 PM
tv actor Gurmeet and Debina also became the father of two daughters

मुम्बई। फिल्म निर्माता करण जौहर सरोगेसी की मदद से जुडवां बच्चों के सिंगल पिता बनने के बाद अब टीवी जगत के गलियारों से खबर है कि एक्टर गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने दो लड़कियों को गोद लिया है। 

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार गुरमीत और देबीना ने अपने गृहनगर जारमपुर (बिहार) में दो लड़कियों को गोद लिया है। इनका नाम पूजा और लता है। लड़कियों के मुंबई आकर सितारों के साथ रहने के सवाल पर गुरमीत ने कहा, पूजा और लता को फिलहाल मुंबई नहीं लाया गया है क्‍योंकि यहां की लाइफस्‍टाइल दोनों बच्चियों के लिए थोड़ी अजनबी है।'

गुरमीत और देबीना ने तय किया है कि अभी तो वो पटना में ही लड़कियों को स्कूल भेजेंगे। यह जारमपुर के मुकाबले बड़ा शहर है। यहां ये लड़कियां एक साल पढ़ाई करेंगी। सभी कागजी कार्रवाई की जा रही है।

अखबार के हवाले से बताया गया कि गुरमीत ने कहा, 'एक साल पूरा हो जाने के बाद लड़कियां हमारे साथ मुंबई वाले घर में शिफ्ट हो जाएंगी। मेरा भाई और उनका परिवार पटना में रहता है। ऐसे में वो लोग लड़कियों की देखभाल करते रहेंगे। देबीना और मैं भी साल में दो से तीन बार पटना आते-जाते रहेंगे। हमें होली के बाद आखिरी साइन के लिए जारमपुर जाना होगा। यह दो दिन की प्रक्रिया है। मेरे माता-पिता और सभी लोग हमसे पूछा करते थे कि हम लोग बेबी कब प्लान कर रहे हैं। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है।' 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.