तीन तलाक अमानवीय, खत्म किया जाना चाहिए: शबाना आजमी

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 05:23:51 PM
Three Divorce Inhuman, Should Be Finished: Shabana Azmi

लुधियाना। अभिनेत्री और कार्यकर्ता शबाना आजमी ने आज कहा कि तीन तलाक अमानवीय है और यह हर मुस्लिम महिला के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करता है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है और तीन तलाक प्रणाली को खत्म करने के मुद्दे पर कोई दो राय नहीं होनी चाहिए।

शबाना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तीन तलाक अमानवीय है और हर मुस्लिम महिला के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘तीन तलाक प्रणाली पूरी तरह अमानवीय है और मुस्लिम महिलाओं को समानता या सशक्तिकरण के उनके अधिकार से वंचित करती है।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि पवित्र कुरान भी कहीं भी तीन तलाक की इजाजत नहीं देती है।’’ देशभर में तीन तलाक पर बड़ी बहस चल रही है। तीन तलाक की संवैधानिक वैधता को चुनौती देती कुछ याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

इससे पहले, यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि समाज की प्रगति आंकने का एकमात्र सच्चा और सही तरीका यह देखना है कि वहां की महिलाएं कितनी सशक्त हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जो महिलाएं सशक्त हैं उन्हें अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास करने चाहिए। उन्हें अन्य सहायता समूहों का गठन करना चाहिए।’’
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.