जैकलीन के साथ रोमांस करेंगे सुशांत

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 01:08:28 PM
Sushant will romance with Jacqueline

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और पूर्व मिस श्रीलंका एवं जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आयेंगी।

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘ड्राइव’ बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सुशांत भसह और जैकलीन की जोड़ी होगी। करण जौहर ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर एक फोटो साझा की। 

इसमें फिल्म के कलाकार सुशांत और जैकलिन पीछे हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
करण ने जानकारी देते हुए लिखा है कि फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे। तरुण इसके पहले अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म‘दोस्ताना’का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म हिट भी हुई थी।        एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.