...ओह घर के अंदर ऐसे रहती है सनी लियोन, देखें फोटोज

Samachar Jagat | Wednesday, 15 Feb 2017 10:31:42 AM
sunny-leones-home-inside-photos with husband Daniel Weber

मुंबई। पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी हमेशा चर्चा में रहती है। सनी लियोन अपपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं। अब सनी लियोन अपने घर की कई फोटोज सामने आई है। 

इनमें कहीं वे अकेली तो कहीं हसबैंड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इनमें से कुछ फोटोज उनके मुंबई स्थित घर की हैं तो कुछ फोटो विदेश के घर की। 

सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोनी पोर्न स्टार थीं। उन्होंने साल 2011 में कलर्स चैनल के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। यहीं से उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुले। 

दरअसल, शो के एक एपिसोड के दौरान डायरेक्टर महेश भट्ट मेहमान बनकर आए थे और सनी को अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए सिलेक्ट कर लिया था। हालांकि, उनका डेब्यू सक्सेसफुल नहीं रहा। 'जिस्म 2' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी, लेकिन सनी का बॉलीवुड करियर चल निकला।

सनी ने बॉक्स ऑफिस पर 'कुछ कुछ लोचा है'(2015), 'एक पहेली लीला '(2015), 'जिस्म 2' (2012), 'जैकपॉट' (2013) और 'रागिनी एमएमएस 2' जैसी फिल्में कर चुकी हैं।

पति ने भी कर चुके है पोर्न फिल्मों में काम
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर भी एडल्ट फिल्मों में काम कर चुके है। सनी ने 2011 में डेनियल से शादी की। दोनो के कोई बच्चा नहीं है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.