कपिल को टक्कर देने के लिए खुद का कॉमेडी शो शुरु करेंगे सुनील ग्रोवर

Samachar Jagat | Saturday, 22 Apr 2017 03:47:56 PM
Sunil Grover to start his own comedy show to compete in Kapil

एंटरटेंमेंट डेस्क। छोटे पर्दे के दिग्गज कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच हुए विवाद में अब सुलह के आसार बिल्कुल खत्म हो चुके हैं। क्योंकि अब सुनने में आया है कि सुनील ग्रोवर खुद का शो लेकर आ रहे हैं। यह शो हालांकि कॉमेडी बेस होगा, लेकिन इसकी थीम कुछ हटकर बताई जा रही है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस शो में कॉमेडियन अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी उनका साथ देंगी।

शो के जून में ऑन एयर होने की संभावना जताई जा रही है। अभी सुनील ग्रोवर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कपिल शर्मा की तरह इस शो में भी बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटीज भाग लेंगे। गोरतलब है कि हाल ही में हवाई सफर के दौरान सुनीन ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच विवाद हो गया था।

इस विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें नाकामी ही हाथ लगी। इससे पहले भी सुनील ग्रोवर एक कॉमेडी शो ला चुके हैं लेकिन यह शो बुरी तरह से फलॉप साबित हुआ। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.