सुनील ग्रोवर का PM मोदी को खुला खत, दाऊद को पकडऩे की अपील की

Samachar Jagat | Saturday, 24 Dec 2016 08:37:46 AM
Sunil Grover open letter to Prime Minister appealed to nab Dawood ibrahim

नई दिल्ली। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने पीएम मोदी को खुला खत लिखा है। सुनील ग्रोवर ने यह खत अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर लिखा है। इस पत्र में सुनील ने मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम को पकडऩे की अपील की है।। ग्रोवर ने इस खत में आग्रह किया है कि 1993 के मुंबई धमाकों में दाऊद की भूमिका के संदर्भ में उस पर मामला चलाने की प्रक्रिया को तेज किया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए। 

ग्रोवर ने लिखा है कि वह जानते हैं कि दाऊद को पकडऩे में समय लगेगा। ग्रोवर ने आग्रह किया है कि भारत की जनता को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाए, जिसका इस्तेमाल कर लोग हजारों सवाल पूछ सकें। साथ ही, लोग दाऊद को अपने गुनाह कबूलते हुए भी देख पाएं।

उन्होंने पीएम से अपील की है कि वो कॉफी पर दाऊद का इंटरव्यू करना चाहते हैं। सुनील ने कहा कि हमारे पास हजारों सवाल हैं और हम सुनना चाहते हैं कि मुंबई बम धमाके करने वाला अपने बचाव में क्या कहता है। गौर हो कि सुनील ग्रोवर की फिल्म कॉफी विद डी रिलीज होने वाली है, जिसमें वो एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहे हैं।

सुनील ग्रोवर ने अपने खत का सब्जेक्ट लिखा है, एक बहुत पुरानी, लेकिन जरूरी मन की बात। खत में उन्होंने कहा कि ये एक ऐसे इंसान के बारे में है, जो हमारे पड़ोसी देश में छिपा बैठा है। वो पड़ोसी देश जो कि टेरर एक्सपोर्ट और टेररिस्ट बनाने के लिए जाना जाता है। 

एक ऐसा आदमी जिसे 1993 के बाद मुंबई कभी नहीं भूल सकती और ना ही भूलेगी। दाऊद इब्राहिम नाम का ये शख्स पूरी दुनिया में जो कुछ भी गलत हुआ है, उसका जिम्मेदार है और भारत उसे तब तक नहीं भूल सकता।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.