सुनील ग्रोवर ने दिया कपिल के ट्वीट का करारा जवाब

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 11:40:35 AM
Sunil Grover gave a reply to Kapil's tweet

मुंबई। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में हुई कहासुनी ने इस कदर आग पकड़ ली है कि यह विवाद गहराता जा रहा है। इस विवाद की गहराई का अहसास तब हुआ जब कपिल शर्मा के ट्वीट का जवाब सुनील ग्रोवर ने दिया।

कपिल शर्मा द्दारा सुनील ग्रोवर को बोले गए कटु वचनो को ना सिर्फ छोटे पर्दे पर आलोचनो का सामना करना पड़ा, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी इस हरकत से उनके फैंस भी खासे नाराज दिखे। 

गौरतलब है कि अपनी गलती को स्वीकारते हुए कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर फ्लाइट में सुनील ग्रोवर संग हुए अपने झगड़े को स्वीकारते हुए एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होनें अपने झगड़े को भाई वाला बताकर सुनिल से माफी मांगी है। उनकी इस पोस्ट को उनके फैंस और सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। 

कपिल की पोस्ट का जवाब देते हुए सुनील ग्रोवर ने भी उनपर सीधा निशाना साधते हुए एक ट्विट किया है। सुनिल ने सोशल साइट ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है जिसमें कपिल शर्मा को टैग किया गया है। और उन्हें इंसानो से अच्छे व्यवहार करने की हिदायत दी है। देखिए अपने ट्वीट के जरिए कपिल पर साधा निशाना...



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.