सत्यजीत रे की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं सुजॉय घोष

Samachar Jagat | Sunday, 26 Mar 2017 01:54:55 PM
Sujoy Ghosh is making a film on the story of Satyajit Ray

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सुजॉय घोष, महान फिल्मकार सत्यजीत रे की कहानी पर फिल्म बना रहे हैं। सुजॉय घोष ने बताया कि वह सत्यजीत रे की एक कहानी पर लघु फिल्म बना रहे हैं। सुजॉय घोष ने ट्विटर पर लिखा ‘आखिरकार, मैं सत्यजीत रे की कहानी पर काम कर रहा हूं। यह लघु फिल्म की दिशा में मेरा पहला कदम है।’

गौरतलब है कि सत्यजीत रे को 20वीं शताब्दी के सबसे महान फिल्म निमार्ताओं में से एक माना जाता था। उन्होंने फीचर, लघु फिल्म और वृत्तचित्रों सहित 36 फिल्मों का निर्देशन किया है। वह एककथा लेखक, चित्रकार, संगीतकार और फिल्म आलोचक भी रहे हैं। सत्यजीत की फिल्म ‘पथेर पांचाली’ ने दस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे। सत्यजीत रे ने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए और 1992 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।             एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.