स्टार स्क्रीन अवार्ड में बिग बी, आलिया को मिले शीर्ष सम्मान

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 05:19:24 PM
Star Screen Award for Big B Alia received top honors

मुंबई। स्टार स्क्रीन अवार्ड कार्यक्रम में अदालती पृष्ठभूमि पर आधारित ‘पिंक’ फिल्म के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को मादक पदार्थ से जुड़े अपराध पर आधारित विवादास्पद फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

निर्माता शुजीत सरकार और निर्देशक अनिरूद्ध राय चौधरी की ‘पिंक’ फिल्म को चार पुरस्कार मिले और इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया।राम माधवानी को ‘नीरजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। सोनम कपूर अभिनीत फिल्म के को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला और साइवन क्वॉद्रस को यह पुरस्कार दिया गया।

रिषि कपूर को ‘कपूर एंड सन्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया जबकि शबाना आजमी को ‘नीरजा’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वरूण धवन को ‘ढिशूम’ फिल्म में हास्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ ने संगीत के श्रेणी में सर्वाधिक पुरस्कार बटोरे।

सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए अमिताभ भट्टाचार्य, सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए प्रीतम, सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायन पुरूष अमित मिश्रा को उनके हिट गीत ‘बुलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ महिला पाश्र्वगायिका का पुरस्कार ‘एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए पलक मुछल को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार ‘नील बट्टे सन्नाटा’ के लिए रिया शुक्ला का दिया गया। भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.