सोनू सूद बनाएंगे मराठी फिल्म

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 12:49:27 PM
Sonu Sood will Marathi film

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद भी अब मराठी फिल्म बनाने जा रहे हैं। सैराट समेत कई मराठी फिल्म इन दिनों काफी अच्छी कमाई कर रही है। मराठी फिल्मों की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के कारण बॉलीवुड के कई कलाकार अब मराठी फिल्म की ओर रूख कर रहे हैं। 

शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम सहित कई और सितारों ने मराठी फिल्म बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। सोनू सूद अपने होम प्रॉडक्शन में मराठी फिल्म बनाने जा रहे हैं।

सोनू ने पहले पंजाबी और दक्षिण की क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया है और अब वह मराठी फिल्म बनाने की पूरी तैयारी में हैं। सोनू अपने प्रॉडक्शन की मराठी फिल्म में अभिनय भी करेंगे। सोनू ने कहा कि महाराष्ट्र एक ऐसी जगह है जिसने उन्हें बहुत कुछ दिया है, अब समय आ गया है कि वह यहां के लिए कुछ करें।  

उन्होंने कहा, हम मराठी में एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो मनोरंजन के साथ सामजिक सन्देश देगी। फिलहाल फिल्म की कहानी का काम तेजी से चल रहा है। साल के अंत में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.