अजान विवाद पर बोले सोनू निगम- मामले को भूलकर आगे बढ़ें

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Apr 2017 02:12:14 PM
sonu nigam spoken Forget azan controversy go ahead

मुंबई। धार्मिक उपदेशों के लिए लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाने की वजह से विवादों में घिरने वाले बॉलीवुड पाश्र्व गायक सोनू निगम ने कहा है कि लोगों को अब उस पर बात करना बंद कर आगे बढऩा चाहिए। 43 वर्षीय गायक ने ट्विटर पर लिखा कि मामले को अब और तूल देने की जरूरत नहीं है। सोनू निगम ने ट्वीट किया, दोस्तों, मेरे पक्ष या विपक्ष में, सहमति या असहमति में। मामले को और तूल देने की जरूरत नहीं है। भविष्य की ओर देखें और आगे बढ़ें। दुआएं ..।

गायक ने सिलसिलेवार ट्वीट में धार्मिक उपदेशों के लिए लाउड स्पीकरों के इस्तेमाल को गुंडागर्दी करार दिया था जिसके बाद कोलकता के मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। सोनू ने हाल ही में अजान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.