मस्जिद की अजान को लेकर सोनू के ट्वीट ने मचाया ट्विटर पर बवाल 

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2017 10:34:24 AM
sonu nigam latest tweets on muslims andazaan and temple

मुंबई। गायक सोनू निगम ने अपनी गायकी से लोगो को अपना दिवाना बनाया है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर अपने बयानो के चलते विवादो में भी घिरे है। आपको बतां दें कि ट्विटर पर हाल ही में उनका ट्वीट उन्हें फिर से विवादो में ले आया है। सोनू ने अपने घर के पास मस्जिद पर होने वाली अजान पर ट्वीट किया है जिसके चलते वे विवादो में घिर गए है।

आपको बतां दें कि एक बार फिर मुस्लिम धर्म और अजान पर अपनी प्रतिक्रिया देकर उन्होंने अपने आप को विवादो के मैदान में कूदा दिया है। मस्जिद में होने वाली अजान की आवाज जिसे लाउड स्पीकर के सहारे और ऊंची आवाज में सुनाया जाता है, इसे लेकर सोनू ने ट्विटर पर कड़ा विरोध किया है। यहीं नहीं उन्होंने मंदिर मस्जिद में भी लाउड स्पीकर के सहारे होने वाले भजन संध्या आदि कार्यों पर भी सवाल खड़े कर दिए है।

अपने ट्वीट में सोनू ने कहा है कि वे मुस्लिम नहीं है लेकिन रोज सुबह क्यों उन्हें अजान की आवाज से उठना पड़ता है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहां कि कब तक भारत में ऐसी धार्मिक रीतियों को निभाना पड़ेगा। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। 

गौरतलब है कि सोनू ने सोमवार सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर सुबह सुबह तेज आवाज में होने वाली अजान से परेशान होकर ट्वीट किया। सोनू के इस ट्वीट के बाद कई लोगो की प्रतिक्रिया आनी शुरु हुई है। जिसके बाद सोनू ने जवाब देते हुए लिखा है कि जब इस्लाम की स्थापना की गई थी, तब बिजली नहीं थी, फिर एडिशन के अविष्कार के बाद इस तरह के दिखावे की क्या जरुरत है। यहीं नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में इन बातो को गुंडागिर्दी बताया है, जो मंदिर या गुरुद्दारे द्दारा किए गए इस तरह के कार्य करते है जिनसे सुबह सुबह लोगो की नींद खऱाब हो।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.