दीपिका के साथ एक्शन फिल्म करना चाहती है सोनाक्षी

Samachar Jagat | Friday, 18 Nov 2016 03:08:11 PM
Sonakshi sinha wants to do an action film with Deepika padukone

नई दिल्ली।  बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन फिल्म में काम करना चाहती है।
सोनाक्षी की फिल्म 'फोर्स' आज प्रदर्शित हुयी है। फिल्म में सोनाक्षी ने जोरदार एक्शन किया है। फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट जॉन अब्राहम ने काम किया है। जॉन ने सोनाक्षी के एक्शन की तारीफ भी की है। वह इससे पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'अकीरा' में भी एक्शन सीन कर चुकी है।

दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपने एक्शन सीन का जलवा दिखाने को तैयार हैं। दीपिका जल्द ही 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक्शन करती नजर आएंगी। दीपिका इससे पहले 'बाजीराव मस्तानी' में भी तलवारबाजी और घुड़सवारी करती नजर आई थीं, साथ ही 'चांदनी चौक टू चाइन' में कुंग फू भी करती दिखी थीं। 

सोनाक्षी ने दीपिका के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। सोनाक्षी से जब पूछा गया कि वह किस अभिनेत्री के साथ अगली फिल्म करना चाहेंगी।  इस पर सोनाक्षी ने कहा मैं दीपिका के साथ अगली फिल्म करना चाहूंगी।फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइन' के एक सीन में दीपिका कुंग फू करते हुए नजर आई थीं और वह कमाल का था, इसलिए मैं उनके साथ एक्शन फिल्म करना चाहूंगी।

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.